मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

'हाजिर हो' गीत के माध्यम से सपा ने शुरु किया प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश में भोजपुरी बोली वाले जनपदों में

समाजवादी पार्टी (सपा) ने गीत संगीत के माध्यम से प्रचार शुरु किया है। सपा

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की 'सांसद जी हाजिर हो' गीत

को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं की प्रस्तुति को

हजारों लोगों ने देखा है।

गौरतलब है कि 90 के दशक से

चुनावों में भोजपुरी गीतों का इस्तेमाल प्रचार के लिए शुरू हुआ था। जिसमें

कांशीराम, जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया जैसे राजनेताओं के नाम से

ग्रामीण क्षेत्रों में गीत गाकर उनके समर्थक मतदान का आग्रह करते थे। समय

बदलने के बाद नेताजी मुलायम सिंह यादव, महाराज सुहेलदेव, अटल बिहारी

बाजपेयी के नाम पर गीतों ने मतदाताओं को खूब लुभाया।

समय बदलने के

साथ ही भोजपुरी गीतों के माध्यम से विकास कार्यो का प्रचार, आरोप

प्रत्यारोप का दौर शुरु हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचार

करने में सबसे ऊपर निकल गयी। वर्ष 2022 में सपा ने सांस्कृतिक प्रकोष्ट की

रचना कर पदाधिकारियों को पद बांटा और इसी में 2023 में धर्मेन्द्र सोलंकी

का नाम प्रदेश अध्यक्ष रुप में उभर कर सामने आया।

सांसद जी हाजिर

हो गीत की प्रस्तुति के पीछे धर्मेन्द्र सोलंकी और उसकी टीम ही है।

जिन्होंने सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रविन्द्र कुश्वाहा पर

निशाना साधते हुए गीत संगीत के साथ एक वीडियो बनाया। जिसे अब सपा के

अध्यक्ष अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक सांसदों वाली पार्टी भाजपा पर

निशाना साधने के लिए उपयोग किया है।

इससे पहले भाजपा के आजमगढ़ से

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक बार फिर

आने का दावा करते हुए भोजपुरी गीत गाया गया। यह गीत '24 में फिर मोदी ही

आयेंगे' ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है। विशेष रुप से आजमगढ़ में

भाजपा ने इस गीत को प्रचार का माध्यम बनाया है। वहीं दिनेश लाल यादव और

उनकी टीम ने कुछ अन्य गीतों की प्रस्तुति की योजना बनायी है।

भोजपुरी

गीत संगीत के माध्यम से भाजपा के प्रचार को आगे सपा के धर्मेन्द्र सोलंकी

अपने गीतों से टक्कर देने की तैयारी में है। वहीं भोजपुरी अभिनेता, गायक व

नेता भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी गीत के

जरिए विपक्षी दलों को पटखनी देने की तैयारी में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें