मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं की घटना पर राजनीति न करे सपा : केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी बदायूं की घटना पर राजनीति न करे। उस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।उप मुख्यमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट किया कि सपा में नैतिकता नाम की कोई चीज़ बची है तो बदायूं मामले में राजनीति न करे, वैसे सपा और अपराधियों का संबंध यूपी का बच्चा—बच्चा जानता है। यह बहुत पीड़ादायक जघन्य अपराध है,दो अबोध बच्चों की निर्मम हत्या की गई है। केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बदायूं की घटना हैरान करने वाली है। अगर सपा सरकार होती तो अपराधियों को संरक्षण मिलता। हमारी सरकार ने एनकाउंटर किया । राकेश त्रिपाठी ने कहा कि बदायूं की घटना पर सपा घटिया राजनीति कर रही है। योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई हो रही बदायूं कांड में भी अपराधी के साथ पूरी कठोरता बरती गई है।गौरतलब है कि बदायूं की मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी में मंगलवार की शाम ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके मकान के सामने हेयर सैलून चलाने वाले साजिद ने अपने दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके से करीब दो किमी दूर घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया है। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई भी घायल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें