मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया में जन समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
औरैया में जन समस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार काे विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने महंगाई, बिजली संकट, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

सपा नेताओं ने देश और प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने तथा हाल ही में हुई मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।

भीषण गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती पर चिंता जताते हुए जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में जिले की बदहाल यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे अधूरी पड़ी सर्विस रोड को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।

इसके अलावा सिकरोड़ी रोड बाबरपुर, अजीतमल पावर हाउस, औरैया मंडी गेट तथा जैतापुर सहित विभिन्न स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई गई। अजीतमल, दिबियापुर और बिधूना बस स्टैंडों से रोडवेज बसों का नियमित संचालन न होने से यात्रियों को हो रही असुविधा का उल्लेख करते हुए बस सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें