मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सपा विधायक इरफान कानपुर कोर्ट में पेश हुए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सपा विधायक इरफान कानपुर कोर्ट में पेश हुए

सपा विधायक इरफान कानपुर कोर्ट में पेश हुए

-विधायक ने कहा हम आदमी नहीं जानवर, लघु शंका भी नहीं करने देती पुलिस

कानपुर, 20 मार्च । महाराजगंज जेल में बंद सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी सोमवार को एक बार फिर पेशी के लिए लाये गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम था। जेल में अपना दर्ज बयां करते हुए विधायक न्यायालय में पेश हुए। आगजनी के मामले में कोर्ट सुनवाई करेगा।

सपा विधायक इरफान सोलंकी को महराजगंज जेल से रविवार रात लगभग ढाई बजे पुलिस टीम लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई। सोमवार सुबह दस बजे के आसपास कानपुर न्यायालय में पहुंचते ही विधायक ने कहा कि हम आदमी नहीं जानवर है, लघु शंका भी नहीं करने देते ये लोग। मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए इरफान न्यायालय में पेश हुए। इस दौरान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम था।

मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुकी इरफान की पत्नी

विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र में लिखा है कि लगभग चार सौ किलो मीटर दूर से इरफान पेशी पर आते हैं। इसकी वजह से उनकी रीढ़ में दर्द है। 20 किलो वजन भी कम हो गया है। यह मांग किया है कि इरफान को कानपुर जेल में शिफ्ट किया जाय, जिससे उनका उपचार कराया जा सके है। साथ ही परिजन और उनके अधिवक्ता से मिलाई कराने की भी मांग की है। आरोप है कि इरफान के साथ इस तरह का व्यवहार करके उत्पीड़न किया जा रहा है।

नसीम ने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि उनके पति इरफान सोलंकी को आठ झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। उन्हें साजिशन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए प्रशासन ने इरफान का कानपुर से महाराजगंज जेल ट्रांसफर किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें