मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

पीडीए जन पंचायत में बोले सपा नेता, शोषितों और वंचितों को दिलाएंगे सामाजिक न्याय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीडीए जन पंचायत में बोले सपा नेता, शोषितों और वंचितों को दिलाएंगे सामाजिक न्याय

मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से गुरुवार को जमालपुर क्षेत्र की ग्राम सभा पिडखिर में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने शोषितों, वंचितों, किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया तथा सामाजिक न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को न्याय दिलाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

विशिष्ट अतिथि एवं विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 को लक्ष्य बनाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं।

राणा प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी हमेशा मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, दिलीप कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र यादव, विजय सिंह, सौरभ कुमार, रामनिवास, मंगूराम, शिवशंकर प्रसाद, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, रामसकल, बलवंत प्रसाद, सुशीला देवी, शिवधधनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें