मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

होर्डिंग लगाने वाले सपा नेता आशुतोष सिंह पार्टी से निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय के बाहर सोमवार की देर रात पार्टी नेता व पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा आशुतोष सिंह द्वारा एक विवादित बयान वाली होर्डिंग लगाई गई थी। इस मामले में मंगलवार पार्टी हाईकमान ने कड़ा संज्ञान लिया है और आशुतोष सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने इस मामले में पत्र जारी करते हुए आशुतोष सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है। उनके द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह को अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है।उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई थी। होर्डिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पलटूराम बताया गया था। सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग में उल्लेख था कि राजनीति के दो बड़े पलटूराम, जनता रहे सावधान। इस होर्डिंग ने सियासी तूल पकड़ लिया। इस मामले में सपा ने संज्ञान लेते हुए पार्टी के एक नेता को निष्कासित करने की कार्रवाई की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें