मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी एसपी ने शराब माफियाओ के खिलाफ शुरू किया विशेष अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी एसपी ने शराब माफियाओ के खिलाफ शुरू किया विशेष अभियान

पूर्वी चंपारण।एसपी प्रभात ने जिले में शराब माफियाओं के विरूद्ध विशेष अभियान शुरू किया है। इसको लेकरउन्होने सभी थानाध्यक्षों, सर्किल इंस्पेक्टर व डीएसपी को सख्त निर्देश दिया है। जिसमे उन्होने कहा है,कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के टॉप 10 शराब माफियाओं की सूची तैयार करें।इसके साथ ही इसमे उन फरार शराब माफियाओं, जमानत पर छूटे सक्रिय और निष्क्रिय माफियाओं के साथ-साथ उनके पुराने मामलों के विवरण को भी शामिल करे।उन्होने कहा है,कि शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ना जरूरी है,ताकि शराबबंदी को सफल बनाया जा सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस अभियान में पूरी गंभीरता के साथ जुट जाये।वैसे शराब माफिया जो जमानत पर छूटे है,वो फिर सक्रिय है,उन्हे दोबारा जेल भेजे।साथ ही निष्क्रिय माफियाओं को 2 से 5 लाख का बांड डाउन कराये और उनकी गतिविधियो पर कड़ी नज़र रखे।उल्लेखनीय है,कि एसपी ने इस अभियान के तहत जिले के सभी 396 पंचायतों के शराब माफियाओं की सूची तैयार करने को कहा है।उन्होने इस कार्य में सभी पुलिस अधिकारियो को गंभीरता से जुटने को कहा है,साथ चेतावनी भी दिया अगर सूची तैयार करने में लापरवाही बरती गयी तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें