मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

कई जगह ईवीएम खराब और देरी से मतदान की सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर द्वितीय चरण में हो रहे

मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने और मतदान में देरी किए जाने की शिकायतें

आना शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने चुनाव आयोग से मतदान में देरी

और ईवीएम खराबी की शिकायतें करते हुए जल्द समाधान और निष्पक्ष मतदान कराने

को कहा है।

सपा ने मतदान की शुरूआत होते ही गौतमबुद्ध नगर

लोकसभा के ग्रेटर नोएडा में बूथ संख्या एक एवं सात पर काफी देर से ईवीएम

खराब होने की सूचना की शिकायत चुनाव आयोग से की है। अमरोहा लोकसभा के

चांदनगर में बूथ संख्या 219 पर 25 मिनट की देरी से शुरू हुआ मतदान का

संज्ञान लेकर चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने को कहा है।

इसी

तरह बागपत लोकसभा के खेकड़ा में जैन इंटर कॉलेज, बूथ संख्या 222 पर एक

घंटे से ईवीएम खराब होने और बागपत लोकसभा के छपरौली विधानसभा में असारा

गांव में बूथ संख्या 119 पर काफी देर से ईवीएम खराब होने की शिकायत चुनाव

आयोग से की है।

सपा ने आठ सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर

समस्या और गड़बड़ी को लेकर पार्टी की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है।

कंट्रोल रूम में शिकायतों को सुनने के लिए 10 हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए

हैं।

पार्टी ने कहा है कि कहीं भी मतदान में समस्या आने पर

मतदाता इन नम्बरों पर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतों को चुनाव आयोग के

संज्ञान में लाकर त्वरित समाधान कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें