मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

सपा, बसपा, कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुरादाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

ने मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल में चुनावी जनसभा में कहा कि सपा, बसपा

और कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

मंदिर बनवा दिया और प्राण प्रतिष्ठा भी करा दी। यह लोग प्राण प्रतिष्ठा

समारोह में भी शामिल नहीं हुए। क्योंकि इन्हें वोटबैंक की चिंता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सांस्कृतिक मानबिन्दुओं की रक्षा करने का काम किया

है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिन्दू

पलायन कर रहा था। सपा के हटने के बाद आज यहां से गुंडे पलायन कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफियाराज खत्म किया। मोदी ने चार

एयरपोर्ट देने का काम उत्तर प्रदेश में किया। 12 एक्सप्रेसवे दिए। इस बार

उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें चाहिए। मोदी सरकार के 10 साल में

देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें स्थान पर आ गई। इस बार मोदी

प्रधानमंत्री बने तो देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी। मोदी ने

सारे वादे पूरे किए हैं।

जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह

चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और

अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें