मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ एसपी देहात के पेशकार अपराध के अधूरे आंकड़े और लापरवाही पर निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ। अपराध नियंत्रण के आंकड़ों के संकलन में लापरवाही बरतने अपराधियों की जानकारी न होने पर पुलिस अधीक्षक ग्रमाीण के पेशकार को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया। वहीं मातहतों को हिदायत दी कि कानून व्यवस्था और अपराध की रोकथाम में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।दरअसल मेरठ के एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने मंगलवार को कानून व्यवस्था और अपराध नियं​त्रण को लेकर जनपद में मातहतों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान एसपी देहात के पेशकार कीरतपाल सिंह अपराधियों पर होने वाली कार्रवाई और साक्ष्य संकलनों की जानकारी नहीं दे सके। उनके द्वारा अपराध के आंकड़े अधूरे मिले। अपराधिक घटनाओं में नक्शा नजीर अपडेट नहीं मिले। वहीं जांच और अपराध के आंकड़ों की भी जानकारी में लापवाही पाई गई। इस लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने सख्त रूख अपनाया है।एसएसपी ने बताया कि साक्ष्य संकलन और अपराध आंकड़ों में लापरवाही के चलते एसपी देहात के पेशकार कीरतपाल सिंह को बीती रात निलबंन कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए है। निलंबित पुलिस कर्मी के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिल चुकी हैं।उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को बक्शा नहीं जाएगा। लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कानून व्यवस्था को लेकर आने वाले पर्वों में सौहार्द और शांति के साथ अफवाह फैलाने वालों और खुराफातियों पर पैनी नजर रखने की मातहतों को निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें