मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

गठबंधन की सीटों पर सपा-कांग्रेस में नहीं बन रही बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गठबंधन की सीटों पर सपा-कांग्रेस में नहीं बन रही बात

लखनऊ महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सीटों पर बातचीत कर रही समाजवादी पार्टी (सपा) की बात बन नहीं रही है। इसका कारण उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की दस सीटों पर जल्दबाजी दिखाते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से अपने छह प्रत्याशियों की पहले ही घोषणा कर देना माना जा रहा है। दोनों राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बीच तीन बार वार्ता हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों पर कांग्रेस का दावा है, तो महाराष्ट्र की मुस्लिम बाहुल्य कुछ सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी दांव लगाना चाहती है।कांग्रेस और सपा के बीच वार्ता के दौरान ही महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार उतारने का फैसला ले लिया है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की 18 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मालेगांव और उसके अगले दिन 19 अक्टूबर को धुले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा तय की गई हैं। मालेगांव और धुले क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं और यही कारण है कि सपा यहां पर अपने मुस्लिम नेताओं को टिकट देकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतारना चाहती है।उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तिथियाें की घोषणा होने के बाद अब कांग्रेस की ओर से सपा पर अघोषित सीटों को देने का दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का इसकाे लेकर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पहले तो हम पांच सीटों पर लड़ना चाहते थे, फिर भी सपा की ओर से शेष सीटों को कांग्रेस को देने पर विचार करना चाहिए। आखिर में गठबंधन धर्म को देखते हुए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय करेगा, उसे माना जाएगा। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उपचुनाव लड़ने के मूड में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें