मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश में रफ्तार पकड़ ली है। इसके असर से देश के उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से विभिन्न राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए गए हैं। लगातार सक्रिय हो रहे मानसून ने मौसम में ठंडक तो लाई है, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता भी जताई जा रही है।हरियाणा में मानसून के प्रवेश के बाद से ही मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में अधिक से मध्यम बारिश जारी है। तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जैसे जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं। हिसार और पानीपत में सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू है, वहीं पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना हो गया है।राजस्थान के बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत 40 से अधिक जिलों में अगले 18 से 24 घंटे में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और कई जिलों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम और मोहला-मानपुर जिलों में भी अंधड़ और बारिश की चेतावनी दी गई है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में 78 जगहों पर बारिश हुई है। कोरिया जिले में सबसे अधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में अब तक औसतन 93.01 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है। हालांकि, पिछले 7 दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ी है, जिससे मानसून की रफ्तार में सुधार देखा गया है। मई में प्रदेश में 374% अधिक बारिश हुई थी, लेकिन मानसून की रफ्तार जून के शुरुआती दिनों में धीमी रही थी। अब फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।पूर्वी भारत की बात करें तो झारखंड और पश्चिम बंगाल के रांची, धनबाद, बर्दवान, हुगली और जामताड़ा जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा के कटक, पुरी, भुवनेश्वर, केंद्रापड़ा और मयूरभंज जिलों में दोपहर 1 से 5 बजे के बीच बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और नालंदा में शाम तक बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।पश्चिम भारत में गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, आनंद, गांधीनगर और भावनगर जिलों में दोपहर के समय मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन इलाकों में भी आईएमडी ने सतर्क रहने की सलाह दी है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। आंध्र प्रदेश के पूर्व और पश्चिम गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों में दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है। तेलंगाना के हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, वारंगल, महबूबनगर और नलगोंडा में शाम 6 से 7 बजे के बीच तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है--

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें