मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा की रक्सौल पुलिस और इमिग्रेशन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात एक दक्षिण कोरियाई नागरिक को रक्सौल के माई स्थान मौजे स्थित होटल धर्ममुक्ति से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार कोरियाई नागरिक की पहचान किम यंग डे के रूप में हुई है। इसकी जानकारी देते रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल धर्ममुक्ति में एक विदेशी नागरिक ठहरा है, जो अवैध रूप से भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा है। तत्पश्चात् पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि किम यंग डे भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था, जिसकी वैधता 19 जनवरी 2018 तक थी। इसे बढ़ाकर 19 जनवरी 2019 और फिर जनवरी 2021 तक किया गया था, परंतु इसके बाद वह बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। उसने वीजा विस्तार से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया।किम ने बताया कि वह पहले तमिलनाडु के मंचीपुरम स्थित के एंड के कॉनटेक्ट इंजीनियरिंग कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। वहीं उसकी मुलाकात फेसबुक पर मणिपुर निवासी जेरोशा नामक युवती से हुई। दोनों 2019 से लिव-इन रिलेशन में हैं और 27 फरवरी 2023 को उनकी एक बेटी किम सारंग सेविभिषा का जन्म हुआ। हालांकि दोनों ने अबतक कानूनी रूप से विवाह नहीं किया है।भारतीय वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह भारत छोड़ना नहीं चाहता था। जब उसने वीजा विस्तार के लिए एक दलाल से संपर्क किया, तो वह भारी रकम की मांग की। नतीजतन उसने एक कोरियाई मित्र से जानकारी लेकर रक्सौल के रास्ते नेपाल में अवैध प्रवेश की योजना बनाई। वह 17 मई को लमडींग से बरौनी जंक्शन पहुंचा और फिर टैक्सी से रक्सौल पहुंचकर नेपाल में प्रवेश करने की योजना में होटल में ठहरा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें