मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू में आते ही उपेंद्र कुशवाहा ने राजद को कोसा कहा- जदयू को पार्टी नंबर वन बनाना है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में अपनी पार्टी रालोसपा के जदयू में विलय के मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव का जो परिणाम आया उसमें जनता ने हमें यह आदेश दिया था कि जदयू में विलय कर लें । जनता का सीधा आदेश था कि बगैर देर किए जदयू में विलय कर लें। हमने जनता के आदेश को माना। अब मैं अपने घर में हूं। मैंने बिना शर्त इस घर में फिर से सेवा करने का फैसला लिया है। आगे नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करना है।

जदयू को नंबर वन बनाना है

उपेंद्र ने कहा कि उन्हें आगे बहुत कुछ करना है। नीतीश कुमार जो भी जवाबदेही देंगे या फिर नहीं भी देंगे तो भी उन्हें स्वीकार्य होगा। देश के लोगों को बड़ी अपेक्षा है नीतीश कुमार से। आज वह पुन: यह संकल्प दोहरा रहे हैं कि जदयू को देश की नंबर एक पार्टी बनाना है। पूरी मजबूती के साथ वह पार्टी के साथ खड़े रहेंगे।

राजद पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमलोगों के अलग होने के कारण ही फिर से कुछ लोग बिहार को आतंक के राज में झोंकने का मंसूबा पालने लगे। यह ताक में रहे कि अगर मौका मिल गया तो सरकार के खजाना को घर लेकर चले जाएंगे। ऐसे लोगों का मंसूबा वह सफल होने नहीं देंगे।

आगे की जिंदगी नीतीश के नाम

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति वह हमेशा से सम्मान भाव रहा है और रहेगा। मैं तो जदयू के निर्माण में रहा हूं। इसकी मिट्टïी में खेलकर बड़ा हुआ हूं। मैंने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब आगे जो कुछ भी होगा वह नीतीश कुमार के साथ ही होगा। इतने दिनों के लंबे अनुभव के आधार पर वह नीतीश कुमार के साथ जनता की सेवा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें