मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

आखिरकार 61 घंटे बाद शुरू हुआ सोनू सूद का व्हाट्सअप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच सोनू सूद का व्हाट्सएप अचानक बंद हो

गया है। लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार सोनू सूद का व्हाट्सएप करीब एक

घंटे पहले शुरू हो गया और उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी

भी शेयर की है “अंततः व्हाट्सएप वापस आ गया है। मुझे 61 घंटों में 9483

संदेश मिले, धन्यवाद।”

उन्होंने इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) जैसे

सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर इसकी शिकायत की है।सोनू सूद ने अपने

आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दिखाया गया है

कि उनके अकाउंट से व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। स्टोरी पर

स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोनू सूद ने लिखा, “36 घंटे बाद भी मेरा अकाउंट

बंद है। आपको इस पर काम करने की सख्त जरूरत है। जरूरतमंद लोग मुझ तक

पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, कृपया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें।

इसके

बाद उन्होंने एक और स्टोरी शेयर की और लिखा, “व्हाट्सअप, व्हाट्सएप? 1000

से अधिक जरूरतमंद लोग मदद के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, कृपया इस पर

तुरंत ध्यान दें, मेरा अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है।” सोनू सूद ने दोनों

स्टोरी पर व्हाट्सएप को टैग किया है, ताकि एक्टर की शिकायत सीधे कंपनी तक

पहुंच सके। वह अपने सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के

जरिए कई जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क करते हैं।

सोनू सूद

फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘फतेह’ की तैयारी में जुटे हैं। इस

एक्शन-थ्रिलर फिल्म से वह निर्देशन में डेब्यू करेंगे। इसमें जैकलीन

फर्नांडीज और विजय राज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ‘फतेह’ साइबर क्राइम

की भयावहता पर आधारित फिल्म है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें