मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सोनू निगम पर मुंबई के चेंबूर इलाके में विधायक के बेटे ने किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

21HENT2 सोनू निगम पर मुंबई के चेंबूर इलाके में विधायक के बेटे ने किया हमलामशहूर सिंगर सोनू निगम चेंबूर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे, तभी ठाकरे गुट के एक विधायक के बेटे ने उनके कार्यक्रम में धक्का-मुक्की की। उसने सोनू निगम को धक्का दे दिया। निगम के साथी कलाकारों को भी पीटा। इस मामले में देर रात मुंबई के चेंबूर थाने में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक चेंबूर में उत्सव का आयोजन सोमवार शाम को ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फातर्पेकर ने किया था। इस इवेंट में सोनू निगम की लाइव परफॉर्मेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान जब सोनू निगम गाना गाकर स्टेज से नीचे उतर रहे थे तो वहां मौजूद लोगों में सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। इसमें सोनू निगम से ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फातर्पेकर के बेटे स्वप्निल फातर्पेकर की धक्का-मुक्की हो गई।सोनू निगम मंच की सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। उनके बॉडीगार्ड और टीम के कुछ कलाकारों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद सोनू निगम को पास के जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सोनू निगम सुरक्षित हैं।स्वप्निल फटरपेकर सोनू निगम को तस्वीरें लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। मना करने पर उसने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।इस बीच, सोनू निगम ने आधी रात को चेंबूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सोनू निगम की शिकायत पर पुलिस ने विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें