मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

सोनभद्र में पुलिस ने ट्रक समेत एक करोड़ की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनभद्र में पुलिस ने ट्रक समेत एक करोड़ की शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने राजस्थान निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह ट्रक पर धान की भुसी में छिपाकर पंजाब से 680 पेटियों में रखी अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये हैं।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने सोमवार को बताया की एक दिन पहले बिहार राज्य के मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से सूचना मिली कि, पंजाब राज्य से एक ट्रक जिस पर राजस्थान का नम्बर अंकित है। वह भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा है। ट्रक अभी यूपी के जनपद सोनभद्र स्थित रेणुकूट से दुद्धी की ओर जा रहा है। इस सूचना पर दुद्धी कोतवाली फोर्स लेकर रेणुकूट दुद्धी मार्ग पर कादर के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने राजस्थान नम्बर के संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली तो धान की भूंसी में छिपाकर रखी गई 680 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है।एएसपी ने बताया कि 15120 बोतल में पैक लगभग 6085.44 लीटर शराब है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये हैं। पुलिस टीम ने इस मामले में राजस्थान निवासी बभूता राम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को एंड्रॉयड मोबाइल, नकद 10,200 रुपये व कूटरचित प्रपत्र बरामद किया है।पुछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त बभूता राम ने बताया कि पकड़ा गया ट्रक राजस्थान के रतलाम निवासी संजय सिंह देवड़ा का है। उन्होंने पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई थी। कोई शक न कर सके कि ट्रक में शराब है तो उसे पेटियों को धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे। ट्रक स्वामी ने उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जांच के दौरान इन्हें दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सके। उसने स्वीकारा कि बरामद शराब को बिहार राज्य में डिलिवरी करने जा रहा था। कुछ डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी।एएसपी ने बताया कि दुद्धी कोतवाली पुलिस ने आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित बभुता राम को जेल भेज दिया है। इस मामले में ट्रक मालिक संजय सिंह देवड़ा को भी आरोपित बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें