मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

शादी के बाद पहली बार पति जहीर इकबाल के साथ डिनर डेट पर गईं सोनाक्षी सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। 23

जून को दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ एक पंजीकृत समारोह में शादी कर

ली। इसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया और इसमें कई बॉलीवुड

कलाकारों को बुलाया गया।

शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी और

जहीर अपने दोस्तों और परिवार के साथ डिनर डेट पर गए। बुधवार रात को ये कपल

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में गया था। इस बीच, पैपराजी ने नवविवाहित जोड़े

की तस्वीरें और वीडियो खींचे। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस

डिनर डेट के लिए दुल्हन सोनाक्षी ने स्लीक रेड ड्रेस पहनी थी। वहीं

एक्ट्रेस ने हील्स, क्लच बैग और हेयरबन पहन कर इस लुक को पूरा किया जहीर ने

सफेद डिजाइनर शर्ट पहनी हुई थी। रेस्टोरेंट में घुसते ही सोनाक्षी और जहीर

ने गले मिलकर अपने रिश्तेदारों का स्वागत किया।

जैसे ही

सोनाक्षी और जहीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नेटिजन्स ने इस

पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक नेटीजन ने कमेंट कर पूछा, 'सोनाक्षी

की मेहंदी दो दिन में लग गई?' वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "मेहंदी चली

गई।"

रविवार को सोनाक्षी ने अपने घर पर रजिस्टर्ड तरीके से

जहीर से शादी कर ली। अभिनेत्री के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम

सिन्हा और जहीर के माता-पिता भी थे। शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट

करते हुए ''वेडिंग ऑफ द सेंचुरी'' लिखा और सभी को शुभकामनाओं के लिए

धन्यवाद दिया।

शादी में सोनाक्षी ने ऑफ व्हाइट चिकनकारी

साड़ी पहनी थी। दुल्हन की खूबसूरती उसके बाल, गोल्डन ज्वैलरी और मिनिमल

मेकअप में साफ नजर आ रही थी। इस खास दिन पर सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम की

साड़ी पहनी। जहीर ने सोनाक्षी से मैच करता हुआ डिजाइनर कुर्ता पहना था।

सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। सलमान खान,

रवीना टंडन, अनिल कपूर, विद्या बालन, ऋचा चड्ढा, काजोल जैसे कई कलाकार भी

मौजूद थे।

वहीं, सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी की बात करें

तो दोनों 23 जून 2017 से रिलेशनशिप में थे। सात साल तक एक-दूसरे को डेट

करने के बाद, दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। उनकी रिसेप्शन

पार्टी मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में आयोजित की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें