मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्ट्रेस सोनाक्षी शादी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी 23

जून को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर लेंगी। अब शादी को

लेकर सोनाक्षी का रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा

है कि वह शादी के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।

हाल

ही में दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा, 'मुझसे हमेशा इस बारे में

पूछा जाता है और अब ऐसा लगता है कि मैं इसे एक कान से सुनती हूं और दूसरे

कान से निकल देती हूं। सबसे पहली बात तो यह कि मेरी शादी के बारे में बात

करना किसी का काम नहीं है। दूसरी बात यह कि यह मेरी पसंद है इसलिए मुझे

नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना क्यों सोच रहे हैं। मेरे माता-पिता से

ज्यादा दूसरे लोग मुझसे शादी के बारे में पूछते हैं, इसलिए मुझे यह बहुत

मजेदार लगता है। अब मुझे इसकी आदत हो गयी है। यह मुझे परेशान नहीं करता।

लोग उत्सुक हैं, मैं क्या कर सकती हूं।'

रिपोर्ट्स के

मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करेंगे और इसके लिए

उनके करीबी दोस्तों व पारिवारिक सदस्यों के अलावा 'हीरामंडी' के सभी

कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। यह भी खबर आई है कि इन दोनों की शादी का

समारोह मुंबई के बास्टियन में होगा लेकिन अभी तक न तो जहीर और न ही

सोनाक्षी ने इस बारे में कुछ कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें