मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

सोनाक्षी के हाथ पर सजी जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेत्री

सोनाक्षी सिन्हा रविवार 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल

से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से पहले की कुछ रस्में

शुरू हो चुकी हैं। साथ ही अभिनेता ने अपने मुंबई स्थित बंगले रामायण को भी

सजा दिया है। उनके घर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस

बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई। उनकी

मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें चर्चा में हैं। मेहंदी सेरेमनी के लिए जहां

सोनाक्षी ने लाल प्रिंटेड ड्रेस चुनी, वहीं जहीर ने फूल प्रिंटेड लाल और

सफेद कुर्ता पहना। इन सभी की अपने करीबी लोगों के साथ एक फोटो वायरल हो रही

है। जहीर के एक फैमिली मेंबर ने ये फोटो शेयर की है।

सोनाक्षी

सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए दोनों परिवार काफी उत्साहित हैं।

गुरुवार शाम को सोनाक्षी और जहीर के परिवार एक-दूसरे से मिले। शत्रुघ्न

सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी से पहले पहली बार दामाद जहीर इकबाल के साथ पोज

दिया। शत्रुघ्न और जहीर दोनों पैपराजी के सामने गले मिले। इस वक्त शत्रुघ्न

सिन्हा काफी खुश नजर आ रहे थे।

सोनाक्षी और जहीर की शादी का ब्रोशर

''अफवाहें सच हैं'' कंटेंट के साथ डिजाइन किया गया है। इस शादी में सभी

मेहमानों को फेस्टिव और फॉर्मल ड्रेस कोड में शादी में आने के लिए कहा गया

है। इन दोनों की शादी का समारोह मुंबई के बास्टियन में रात 8 बजे से शुरू

होगा। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के

साथ-साथ ''हीरामंडी'' वेब सीरीज की पूरी टीम भी शामिल होगी।

शत्रुघ्न

सिन्हा ने गुरुवार को बेटी की शादी से नाराजगी की अफवाहों पर चुप्पी

तोड़ी। उन्होंने कहा, "मैं अपने राजनीतिक काम के कारण दिल्ली में था लेकिन

अब मैं मुंबई में हूं। इससे पता चलता है कि मैं न केवल उसका स्तंभ हूं

बल्कि उसका कवच हूं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ रहना चाहते हैं और वे साथ में

बहुत अच्छे लगते हैं।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें