मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

रियल एस्टेट कारोबारी से 34 लाख की उगाही का आरोप, पूर्व तृणमूल पार्षद का बेटा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रियल एस्टेट कारोबारी से 34 लाख की उगाही का आरोप, पूर्व तृणमूल पार्षद का बेटा गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने रंगदारी और भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस पार्षद बिजनलाल मुखर्जी के बेटे सम्राट मुखर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ रंगदारी, धमकी देने और शस्त्र अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के कसबा थाने में एक रियल एस्टेट कारोबारी ने 18 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सम्राट मुखर्जी ने धमकी देकर उससे करीब 34 लाख रुपये वसूल लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान इसी मामले में एक और शिकायत भी कसबा थाने में दर्ज कराई गई। कई दिनों तक साक्ष्य जुटाने और पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को सम्राट मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित वसूली में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

इस बीच, राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और रंगदारी के मामलों पर सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सरकार रंगदारी, आपराधिक गतिविधियों और भ्रष्टाचार के मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम करेगी। इसी अभियान के तहत हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस और पूर्व तृणमूल नेताओं के खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई है।

भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में सुजीत बोस, उज्ज्वल विश्वास और उदयन गुहा जैसे नेताओं को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें