मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

दामाद ने की सास की हत्या, पांच दिन बाद बरामद हुआ कटा सिर और हथियार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दामाद ने की सास की हत्या, पांच दिन बाद बरामद हुआ कटा सिर और हथियार

जलपाईगुड़ी। जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को कटा सिर और हथियार बरामद कर लिया है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार बहादुर ग्राम पंचायत के बानिज्येर हाट इलाके से समीजा खातून नाम की एक वृद्ध महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन दिन के भीतर ही आरोपित दामाद आलामिन हक को गिरफ्तार कर लिया और रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ी पूछताछ में आरोपित ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव से सिर अलग कर झाड़ियों में छिपा दिया था और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी वहीं छिपा दिया। पुलिस ने आरोपित को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद घटना के पांच दिन के भीतर ही महिला का कटा हुआ सिर और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें