मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

हॉरर-सुपरनैचुरल थ्रिलर 'वशीकरण' को लेकर स्नेहलता ने कहा, जरूरी है बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हॉरर-सुपरनैचुरल थ्रिलर 'वशीकरण' को लेकर स्नेहलता ने कहा, जरूरी है बदलाव

मुंबई। अभिनेत्री स्नेहलता वसैकर जल्द ही आगामी सीरीज 'वशीकरण' में नजर आएंगी। हॉरर-सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि इसने सालों से चली आ रही रूढ़िवादी धारणा को तोड़ा है।

अभिनेत्री स्नेहलता वसैकर ने हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सीरीज ने टेलीविजन में महिलाओं के लिए सालों से चली आ रही रूढ़िवादी धारणा को तोड़ा है।

उन्होंने कहा, "हिंदी टेलीविजन में अक्सर महिला किरदारों को रूढ़िवादी तरीके से दिखाया जाता है, लेकिन 'वशीकरण' ने इसमें बदलाव लाने की कोशिश की है। अगर आपने इसका प्रोमो देखा है, तो आपको पता चलेगा कि कहानी में एक महिला को केंद्र में रखा गया है।

किरदार दर्द से गुजरता है, लेकिन उससे उबरने का अपना रास्ता खुद चुनता है। इस लिहाज़ से, वह आम रूढ़िवादिता से अलग हटकर एक अलग और ज्यादा मजबूत नजरिया पेश करती है। बदलाव जरूरी है, और मुझे लगता है कि यह शो वही बदलाव लाने की कोशिश करता है।"

इस सीरीज में वह सुमन के किरदार में नजर आएंगी, जो एक दमदार, जटिल और कई परतों वाला होगा। अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री ने बताया कि इसमें कई पहलू हैं, जिस वजह से इसे करने में मुझे काफी रोमांचित किया। उन्होंने बताया कि सुमन की पर्सनैलिटी में सिर्फ एक पहलू नहीं है बल्कि कई परतें हैं, जो एक एक्टर के तौर पर समझना और निभाना बहुत रोमांचक होता है।

अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा, "इस किरदार ने मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित किया क्योंकि यह बहुआयामी है। अलग-अलग भावनाओं और पहलुओं को करना बहुत मजेदार रहा।"

अभिनेत्री ने अपने किरदार को लेकर आई चुनौतियों पर कहा, "कई बार जब मैं स्क्रीन पर खुशी या हंसी दिखाती हूं, तो मुझे उस किरदार के अंदर छिपे दुख को भी दिखाना पड़ता है, लेकिन ये भावनात्मक बैलेंस बनाए रखना जटिल है। हालांकि, हमारे निर्देशक के अच्छे मार्गदर्शन और मजबूत स्क्रीनप्ले की वजह से मैं धीरे-धीरे अपने किरदार की परतों को समझ पा रही हूं और ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रही हूं।

स्नेहलता ने इस बात पर भी जोर दिया कि हॉरर- सुपरनैचुरल थ्रिलर में भावनाओं पर कंट्रोल रखना कितना मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा, "एक एक्टर के लिए हर सीन में इमोशंस को कंट्रोल करना जरूरी है, जब आप अपने भावनात्मक बदलावों को अच्छे से समझते हैं और नियंत्रण में रहते हैं, तो अलग अलग भावनाओं को अच्छे से दिखाना आसान हो जाता है।

उन्होंने बताया कि वह इस रोल के जरिए भावनाओं के बीच के बदलावों को समझने की कोशिश कर रही हैं, जिससे यह किरदार दर्शकों को और दिलचस्प लगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें