मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटों में 929 मामले

राष्ट्रीय सागर डेस्क6 मिनट का पठन

देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले भले ही लगातार कम आ रहे हों लेकिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा तीन हजार से कम नहीं आ रहा है। बीते दिन कोरोना वायरस के दैनिक मामले दो लाख से भी कम आए लेकिन तीन हजार के करीब लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। इधर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इधर डीआरडीओ ने कोरोना की दवा यानी 2डीजी की कीमत 990 रुपये प्रति पैकेट तय की है। भारत से और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लागू प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र: 15 दिन के लिए बढ़ाए गए प्रतिबंध

कोरोना वायरस महामारी के कारण महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है लेकिन एक जून को नए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टोपे ने कहा कि जहां तक लॉकडाउन का सवाल है, उसे 15 दिन के लिए बढ़ाया गया है लेकिन इससे संबंधित दिशा निर्देश एक जून को जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों में ढील नहीं दी जाएगी जहां मरीजों की संख्या और संक्रमण की दर अब भी ज्यादा है और अस्पताल में बिस्तर मिलने की समस्या है।

महाराष्ट्र: कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए पांच लाख की एफडी की मांग

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान ठाकुर ने प्रस्ताव रखा कि राज्य सरकार को ऐसे हर बच्चे के बैंक खाते में पांच लाख रुपये की एफडी करवाई चाहिए जिनके माता-पिता की मौत कोविड के चलते हुई है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके एक अभिभावक की मौत हुई है, उन्हें राज्य की बाल सांगोपान योजना के तहक 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जा सकते हैं। ठाकरे ने आश्वासन दिया कि मामले पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी और फैसला लिया जाएगा।

गुजरात: 2521 नए मामले 7965 ठीक हुए

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2521 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 7965 लोग ठीक हुए और 27 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या आठ लाख तीन हजार 387 हो गई है। इनमें से सात लाख 50 हजार 15 लोग ठीक हो चुके हैं और 43,611 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक 9761 लोगों की मौत हो चुकी है।

बच्चों के टीकाकरण के लिए याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय में शुक्रवार को एक जनहित याचिका दाखिल कर इस आधार पर 12 से 17 साल के बच्चों का तुरंत टीकाकरण करने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया। याचिका में कहा गया है कि तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किए और मामले को अन्य याचिकाओं के साथ चार जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। याचिका में 17 साल तक की उम्र के बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण में प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया गया है क्योंकि दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 की वजह से अभिभावकों की मौत के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए। मामले में दो याचिकाकर्ता हैं। पहला याचिकाकर्ता नाबालिग है, जिसने अपनी मां के जरिए याचिका दी है जबकि दूसरी याचिकाकर्ता एक बच्चे की मां है।

मुंबई: 929 नए मामले, 1239 ठीक हुए

मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 929 नए मामले दर्ज किए गए। इसी अवधि में 1239 लोग ठीक हुए और 30 मरीजों की मौत हो गई। शहर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख तीन हजार 461 हो गई है। इनमें से छह लाख 59 हजार 540 लोग ठीक हो चुके हैं और 14,808 की जान जा चुकी है। यहां अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 27,958 हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ाया गया

भारत से और भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लागू प्रतिबंध को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने दी।

दूसरे कई देशों में कोविड के खिलाफ आइवरमैक्टिन का असर साबित हुआ: गोवा सरकार

गोवा सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ उपचार के लिए आइवरमैक्टिन दवाओं के वितरण के अपने विवादास्पद फैसले का शुक्रवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय में बचाव किया। सरकार ने दावा किया कि कई देशों में हुए अध्ययनों में यह दवा प्रभावी साबित हुई है। राज्य सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 के खिलाफ एहतियात के तौर पर इस्तेमाल के लिए सभी वयस्क नागरिकों को यह दवा बांटी थी। इसका उपयोग परजीवी (पेट के कीड़ों के) संक्रमण में किया जाता है।

आंध्र प्रदेश: निजी अस्पतालों के लिए पीएसए प्रौद्योगिकी वाले ऑक्सीजन संयंत्र लगाना अनिवार्य

आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी निजी अस्पतालों तथा नर्सिंग होम के लिए बिस्तरों की क्षमता के अनुपात के अनुसार पीएसए प्रौद्योगिकी वाले ऑक्सीजन संयंत्र लगाना अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव अनिल कुमार सिंघल ने शुक्रवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इस आदेश के जरिए आंध्र प्रदेश एलोपैथी निजी चिकित्सा देखभाल प्रतिष्ठान(पंजीकरण एवं विनियमन) नियम 2007 में संशोधन किया गया है। इसमें बिस्तरों की संख्या के आधार पर अस्पतालों के लिए चिकित्सा संबंधी उपकरण और फर्नीचर के लिए न्यूनतम मानक तय किए गए हैं।

हिमाचल: टीकाकरण प्राथमिकता समूह में इन्हें मिली जगह

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह जारी किया है। इसमें सभी दिव्यांग, सरकारी और निजी संस्थानों के सभी कर्मचारी, सरकारी विभागों के कर्मचारी, 18 वर्ष और अधिक आयु वाले एनसीसी कैडेट, 18 वर्ष से अधिक आयु वाले कैदी और कोविड वॉलंटियर्स आदि को शामिल किया गया है।

तमिलनाडु में सात जून तक बढ़ा लॉकडाउन

तमिलनाडु में लॉकडाउन सात जून की सुबह छह बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सरकारी विभागों के माध्यम से किराने की सामग्री की आपूर्ति जारी रहेगी। किराने का सामान की आपूर्ति वाहनों या धक्कागाड़ी के जरिए स्थानीय किराने की दुकानों के साथ समन्वय के साथ होगी। इसके लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

केरल: टीकों की आपूर्ति पर पीएम को सीएम का पत्र

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने टीकों की आपूर्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि टीकों की निर्बाध आपूर्ति के लिए कदम उठाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें