मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां दींः खरगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां दींः खरगे

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगेे ने पहलगाम में आतंकी हमले पर कहा कि देश सबसे पहले है, उसके बाद संगठन और पार्टी। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां भी दीं। संविधान ने इस देश में चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री और एक दलित के बेटे को पार्टी अध्यक्ष बनने का अवसर दिया है। अगर संविधान बचा रहा तो ही लोकतंत्र बचेगा। वह जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' को संबोधित कर रहे थे।रैली की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अगुआई में आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को नमन करता हूं। कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है और देशभर के लोग वहां घूमने जाते हैं।हाल ही में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए, लेकिन स्वयं प्रधानमंत्री नहीं आए। प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी भाषण देने चले जाते हैं, जबकि राहुल गांधी अमेरिकी दौरे को रद्द कर जम्मू-कश्मीर जाने के निर्णय लेते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियां दबाव में हैं। जब संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रहेंगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सराहना करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।सचिन पायलट ने भी आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब मुंबई हमला हुआ था, तब कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का समर्थन किया था। आज भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें