सर्राफा बाजार में मामूली तेजी का रुख, चांदी में 100 रुपये का उछाल
नई
दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सांकेतिक तेजी नजर आ
रही है। ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज सोना के भाव में 10 रुपये प्रति
10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज
100 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। इस तेजी के दिल्ली
सर्राफा बाजार में चांदी आज 77,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच
कर कारोबार कर रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट
सोना आज 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि
22 कैरेट सोने की कीमत 60,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह
मुंबई में 24 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना
60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24
कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की
कीमत 61,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन
प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 66,390 रुपये प्रति
10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 60,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत
पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 66,340 रुपये प्रति 10
ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ
है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 66,490
रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 60,940 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 66,390
रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 60,840 रुपये प्रति 10
ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 66,490
रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 60,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के
स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक,
तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में मामूली तेजी
दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर
कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट
सोना 60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।




