मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान आवास पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से करेगी पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई फायरिंग

मामले में मुंबई पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करेगी। इस

संदर्भ में मुंबई पुलिस जेल प्रशासन से उसे कस्टडी में लेने के लिए आवेदन

देने वाली है। साथ ही लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भी क्राइम ब्रांच ने

वांटेड सूची में शामिल किया है और जल्द ही अनमोल के विरुद्ध लुकआऊट नोटिस

जारी करने वाली है। पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में बिश्नोई के खिलाफ

कुछ सबूत और गवाह मिले हैं। जिसके आधार पर बिश्नोई भाइयों को मामले में

आरोपित बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान के घर पर

14 अप्रैल को दो लोगों ने फायरिंग की थी। इसके बाद एक फेसबुक पोस्ट वायरल

हुआ था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के अनमोल बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

अनमोल बिश्नोई इस समय अमेरिका में रहता है। इस मामले में पुलिस दो

आरोपितों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों से गहन

पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें