मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में चोरी के छह आरोपित गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची की ओरमांझी थाना पुलिस ने चोरी के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपितों में रामगढ़ जिले के बडकी कुन्दरु निवासी साजीद अंसारी, हारुण अंसारी, आलम अंसारी, आफताब अंसारी और रामगढ़ के सुगिया महुआ टोंगरी निवासी कलीम अंसारी, आजाद अंसारी शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग कंपनी के आठ चोरी की बाइक और दो मास्टर चाभी बरामद किये गये हैं।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ की ओर से कुछ अपराधी अपराध करने के नीयत से ओरमांझी की ओर आ रहे है। सूचना के बाद डीएसपी सिल्ली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के जरिये सशस्त्र बल के साथ उकरीद मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू की गयी।इसी क्रम में रामगढ़ की ओर से दो बाइक पर छह व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे। टीम के जरिये रुकने का इशारा किया गया तो दोनों ने बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठा कर भाग गये जबकि दोनों बाइक चालक पकडे गये। पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ करने पर दोनों के बताये गये स्थान रामगढ़ जिले के बड़की कुन्दरु और महुआ टोंगरी में छापेमारी करके चोरी के छह बाइक समेत कुल आठ बाइक बरामद किया गया। साथ ही चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।एसएसपी ने बताया कि गिरपु्तार साजिद अंसारी के खिलाफ रांची के सदर थाने और रामगढ़ थाने में पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज है जबकि हारुण के खिलाफ रामगढ़ में दो मामले पूर्व से दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें