मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुजफ्फरनगर में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 की मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया है, जहां एक कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) पर हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में सवार 8 लोग हरियाणा के फरीदपुर से हरिद्वार जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण खो गया और वह हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

साथ ही पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

यह पहली बार नहीं है जब यूपी में इस तरह का भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

इससे पहले, 27 सितंबर को उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे वे पर हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

यह हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पास माइलस्टोन 258 किलोमीटर पर हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे मेंटेनेंस कार्य कर रहे यूपीडा के छह श्रमिकों को रौंदते हुए दूसरी लेन पर जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें