मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

पटना सहित छह जिलों में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना सहित छह जिलों में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा नागरिक सुरक्षा की मॉकड्रिल

पटना। बिहार के पटना सहित छह जिलों में गुरुवार की शाम सात बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा। सड़कों पर चल रहे सभी वाहन उसी जगह पर ठहर जाएंगे। दरअसल, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 मई को पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमले तथा ब्लैकआउट संबंधी मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय इस मॉकड्रिल की नोडल एजेंसी है। मॉकड्रिल के सफल आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय डॉ. परेश सक्सेना की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के आपदा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया गया था।

आमजन से अपील करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि शाम 7 बजे से 7.15 के बीच होने वाले ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं, ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट्स में जनरेटर न चलाकर, मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च, या अन्य किसी प्रकाश स्रोत का इस्तेमाल न कर पूर्ण ब्लैकआउट में सहयोग करें।

इधर, पटना जिला प्रशासन ने ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजने पर घर, दुकान व वाहन की लाइट बंद करने की अपील की है। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

प्रशासन का कहना है कि हवाई हमले से बचाव के लिए यह एक सिविल डिफेंस अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की लोगों से अपील की गई है।

मॉकड्रिल के दौरान कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।

मॉक अभ्यास के लिए पटना जिले में सिमुलेशन स्थलों का चयन किया गया है, जिसमें पटना समाहरणालय, बिस्कोमान भवन, बांकीपुर बस स्टैंड एवं आईजीआईएमएस शामिल हैं। मॉकड्रिल के दौरान सिमुलेशन साइट पर विशिष्ट आपदा परिदृश्य का निर्धारण एवं कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें