मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

जेकेके में छह दिवसीय नटराज महोत्सव 23 जुलाई से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर

,। जवाहर कला केंद्र में 23 से 28 जुलाई तक छह दिवसीय

नटराज महोत्सव होने जा रहा है। जवाहर कला केन्द्र की सहभागिता में एयू

बैंक, रज़ा फाउंडेशन और फोर्थ वॉल सोसाइटी के संयोजन से होने वाले महोत्सव

की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसमें रंगमंच, गायन व नृत्य का संयोजन

देखने को मिलेगा। पहली बार किसी थिएटर फेस्टिवल में रेड कार्पेट होगा। 23

जुलाई को मनीषा गुलयानी की कथक और मो. अमान की शास्त्रीय गायन प्रस्तुति के

साथ महोत्सव का उद्घाटन होगा। 24 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रतिदिन शाम सात

बजे नाट्य प्रस्तुति होगी।

24 जुलाई को इश्तियाक खान द्वारा

निर्देशित प्रसिद्ध नाटक "द शैडो ऑफ ओथेलो" का मंचन होगा। 25 जुलाई को

देशराज गुर्जर निर्देशित "गोरधन के जूते" नाटक होगा। 26 जुलाई को, योगेंद्र

सिंह के निर्देशन में हेनरिक इब्सन द्वारा लिखित बहुचर्चित नाटक "एन एनिमी

ऑफ द पीपल" का प्रदर्शन होगा। 27 जुलाई को विशाल विजय के निर्देशन में

प्रसिद्ध नाटक "12 एंग्री मेन" का मंचन होगा। 28 जुलाई को संवाद प्रवाह में

भारत रत्न भार्गव, आलोक चटर्जी, प्रेरणा श्रीमाली और जयंत देशमुख विचार

रखेंगे। शाम 7 बजे, जयंत देशमुख निर्देशित और आलोक चटर्जी द्वारा अभिनीत

प्रसिद्ध नाटक "नटसम्राट" के मंचन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें