मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल के छह शहरों का माइनस में पारा, 26 से बर्फबारी के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला,

22 जनवरी । हिमाचल प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है।

पहाड़ों क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी भागों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राज्य के छह शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं कई अन्य

शहरों का शून्य के करीब है। मौसम विभाग ने आगामी 26 जनवरी से राज्य में

बारिश-बर्फ़बारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट

के मुताबिक लाहौल-स्पीति जिला का कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां

न्यूनतम तापमान -10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समधो में न्यूनतम

तापमान -6.7 डिग्री, कल्पा में -1.2 डिग्री, भुंतर में -0.6 डिग्री,

सुंदरनगर में -0.4 डिग्री और समधो में -0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके

अलावा सोलन में शून्य, मंडी में 0.2, मनाली में 0.6, शिमला में 3, ऊना में

3.8, पालमपुर में 2.2, नाहन में 4.5, धर्मशाला में 5.2, कांगड़ा में 1.6,

बिलासपुर व कुफ़री में 3.3, जुब्बड़हट्टी में 5, नारकंडा में 1.1 और

रिकांगपिओ में 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लाहौल-स्पीति में जम गईं झीलें और झरने

राज्य

के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बीते कई दिनों से पारा जमाव बिन्दु के

नीचे बना हुआ है। इससे झीलें, झरने व अन्य प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं।

दीपकताल झील बर्फ में तबदील हो गई है। यह झील लाहौल स्पीति के मुख्यालय

केलांग से 43 किलोमीटर दूर स्थित दीपकताल झील भी बर्फ में तब्दील हो गई है।

यह झील समुद्रतल से 3,750 मीटर की ऊंचाई पर है। इसी तरह चंद्रताल,

सूरजताल, नीलकंठ समेत दूसरी झीलों का पानी भी जम गया है। 12 हजार फीट से

अधिक की ऊंचाई पर स्थित सिस्सू झील भी ठंड के प्रकोप से जम गई है।

राज्य में शुष्क मौसम का लंबा दौर, सूखे के हालात

राज्य

में लंबे समय से बारिश-बर्फबारी नहीं होने से लोगों को शुष्क ठंड का सामना

करना पड़ रहा है। इस विंटर सीजन में राज्य के पहाड़ी इलाकों में बहुत कम

बर्फ गिरी है। इसी तरह मैदानों में लंबे समय से बादल नहीं बरस रहे हैं और

सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। बादलों के नहीं बरसने से सेब का उत्पादन

प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह गेहूं व अन्य फसलों के भी बर्बाद होने

का अंदेशा बन गया है। जनवरी माह में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश-बर्फ़बारी

हुई है। ऐसे हालात लगभग 17 साल बाद बने हैं। पर्यटन स्थलों शिमला और मनाली

में इस मौसम की पहली बर्फबारी का सैलानी इंतज़ार कर रहे हैं।

मौसम

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 26 जनवरी से मौसम करवट ले सकता है और

28 जनवरी तक राज्य में बारिश-बर्फ़बारी होने के आसार हैं। अगले दो दिन

मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिला के बीबीएन में घना

कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।ब

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें