मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान रिम्स में इलाजरत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बतायी है। शिक्षामंत्री का इलाज कर रहे डॉ नीशित एक्का ने मंगलवार को बताया कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो को सीवियर कोविड (कोरोना की गंभीर स्थिति) है। उन्हें हाई ऑक्सीजन लेवल पर रखा गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एयरलिफ्ट करने की सलाह दी है। लेकिन उनके परिजन अभी एयरलिफ्ट नहीं करायेंगे। शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने बताया कि स्थिति तो गंभीर है। लेकिन अभी उन्हें रिम्स में ही रखेंगे। उनका इलाज यहीं कराया जायेगा। डॉक्टरों ने बताया कि शिक्षामंत्री को कोरोना का खतरा गंभीर रूप से बना हुआ है। ऐसे में एयरलिफ्ट करने में दिक्कत हो सकती है। हाई ऑक्सीजन लेवल की समस्या एयरलिफ्ट के दौरान होने की पूरी संभावना है। उल्लेखनीय है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बोकारो जिले स्थित पैतृक आवास से एंबुलेंस के सहयोग से रांची लाकर रिम्स के कोविड -19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द के कारण शिक्षा मंत्री को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी। ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें