मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने रविवार को 'अरुण जेटली पार्क’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भाजपा सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी, बांसुरी स्वराज तथा दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) अध्यक्ष रोहन जेटली सपरिवार उपस्थित रहे।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि विधि के क्षेत्र से लेकर संसद के सर्वोच्च मंच तक अरुण जेटली की अद्वितीय प्रतिभा, गहन विचारशीलता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। उनकी प्रखर वाणी, स्पष्ट दृष्टिकोण और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी दूरदर्शिता, सिद्धांत और विचारधारा सदैव हमें जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर मार्गदर्शित करती रहेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले अरुण जेटली ने आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संगठन से लेकर संसद तक अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे ऐतिहासिक सुधार को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अरुण जेटली का सरल व्यक्तित्व, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें