मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

यूट्यूब पर रिलीज़ नहीं होगी 'सितारे ज़मीन पर', आमिर खान ने किया साफ़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं, अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के जरिए। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई और सुपरहिट रही 'तारे ज़मीन पर' का सीक्वल मानी जा रही है।इस बार कहानी दिव्यांग बच्चों की एक बास्केटबॉल टीम पर आधारित होगी, जिसमें आमिर खान उनके कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म एक प्रेरणादायक सफर दिखाएगी, जहां इन विशेष बच्चों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास को उजागर किया जाएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह चर्चा थी कि आमिर की यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज की जा सकती है। अब खुद अमीर खान ने इस पर सफाई दी है।कहा जा रहा था कि आमिर ने फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज़ करने का फैसला किया है। अब आमिर ने इस पर सीधा जवाब दिया है। आमिर ने फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के मौके पर पत्रकारों से बातचीत की। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "चर्चा चल रही है कि फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ होगी। मैंने कई जगह पढ़ा है कि 'सितारे ज़मीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी बल्कि सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होगी लेकिन, ये सब अफ़वाहें हैं। मेरी फिल्म सिर्फ़ सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मैं अपनी फ़िल्में आख़िर तक सिर्फ़ सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करुंगा।"'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा निर्देशित है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। फ़िल्म का निर्माण आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने किया है। फ़िल्म 20 जून को रिलीज़ होने वाली

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें