मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

अंतिम दर्शन के लिए जेएनयू में लाया गया सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव व पूर्व राज्य सभा सांसद सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीरशुक्रवार काे अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाया गया और बाद में उनके वसंतकुंज स्थित आवास में लागा गया।येचुरी जेएनयू में पढ़े हैं और तीन बार छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।माकपा के एक्स हैंडल के अनुसार कॉमरेड सीताराम येचुरी का पार्थिव शरीर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय लाया गया, जहां वे छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके थे। यहां जेएनयू में उनके संघर्ष के साथी, दोस्त, शिक्षाविद और छात्र नेता उनके योगदान को सम्मान देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए।इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पोलित ब्यूरो के सदस्यों ने नई दिल्ली के एम्स में सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से बाहर ले जाया गया। जेएनयू के बाद सीताराम येचुरी के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया गया है जहां उनके साथी और सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचे।कल येचुरी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए गोल मार्केट स्थित माकपा मुख्यालय में रखा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें