मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क किनारे घायल मिला युवक, गाेली लगने की जांच कर रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क किनारे घायल मिला युवक, गाेली लगने की जांच कर रही पुलिस

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में महोली कोतवाली क्षेत्र में नटपुरवा गांव के पास मंगलवार की देर रात एक युवक घायल अवस्था में मिला। उसके बाएं पैर से खून बह रहा था। परिजनों ने गोली लगने की आशंका जताई है। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचारचल रहा है। पुलिस घटना संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।महोली कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय ने बुधवार काे बताया कि बीती रात करीब 11 बजे के बाद सिंघौड़ा गांव निवासी रंजीत को जानकारी मिली कि उनका भतीजा प्रणीत सिंह उर्फ शीबू (24) नटपुरवा टीकरी गांव मोड़ के पास घायल अवस्था में पड़ा है। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे केपरिजनों ने देखा कि शीबू के बाएं पैर से खून बह रहा था और वह अचेतावस्था में सड़क पर पड़ा था। परिजन उसे तुरंत महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस सूचना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिसटीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।काेतवाल ने बताया कि युवक काे गाेली लगने के मामले में एक ऑडियाे सामने आया है। उस ऑडियाे में घायल शिबू और उपेन्द्र नामक युवक के बीच कथित बातचीत हाेने का दावा किया जा रहा है। ऑडियाे काे लेकर प्रथम दृष्टया हमला और गाेली मारने की घटना संदिग्ध प्रतीत हाे रही है।वायरल ऑडियो, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं घायल युवक भी कुछ बता नहीं रहा है और ना तो किसी के खिलाफ तहरीर मिली है। अगर घटना फर्जी निकली ताे साजिशकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें