मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस में सत्संग के भगदड़ से मौत मामले में एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सत्संग के दौरान हुई

भगदड़ से 123 लोगों की मौतों के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी ने

मामले की जांच की। अब एसआईटी ने हाथरस में हुई भगदड़ से जुड़ी अपनी गोपनीय

रिपोर्ट सौंप दी है। 128 लोगों से वार्ता के बाद रिपोर्ट को तैयार किया गया

है।

एसआईटी की रिपोर्ट में बताया गया कि किस तरह से सत्संग में हादसा

हुआ। इस हादसे में किसकी भूमिका सामने आयी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे की कार्रवाई करायेंगे। इस रिपोर्ट पर

मुख्यमंत्री ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है। आगरा के

एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ की डिविजनल कमिश्नर चैत्रा वी ने

संयुक्त रुप से यह रिपोर्ट तैयार की है।

इस मामले में इसी रिपोर्ट के

आधार पर कोई कार्रवाई हो सकती है। एसआईटी की रिपोर्ट 850 पन्नों की बताई जा

रही है। बीते दिनों हाथरस में बाबा साकार हरि उर्फ सूरज पाल के सत्संग में

भगदड़ मच जाने से 123 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस मामले में अब

तक बाबा के कई सेवादारों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाबा का नाम एफआईआर में

नहीं है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों को दो लाख रुपये और घायलों को 50

हजार रुपये देने का ऐलान किया है। बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर गए थे। उन्होंने पीड़ितों के

परिजनों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें