मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

ननद शीतल ने भाभी समांथा का परिवार में किया दिल खोलकर स्वागत, एक्ट्रेस बोलीं-लव यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ननद शीतल ने भाभी समांथा का परिवार में किया दिल खोलकर स्वागत, एक्ट्रेस बोलीं-लव यू

मुंबई। तलाक के चार साल बाद साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने फिल्ममेकर राज निदिमोरू संग दूसरी शादी कर ली है। 1 दिसंबर को दोनों ने परिवार के करीबी लोगों के सामने रिश्ते को नया नाम दिया। अब राज की बहन और समांथा की ननद शीतल निदिमोरू ने एक्ट्रेस का घर में स्वागत किया है और दोनों के अच्छे जीवन की कामना की है।

शीतल निदिमोरू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शादी की अनसीन फोटो डाली हैं। फोटो में राज का पूरा परिवार दिख रहा है। शीतल ने लिखा, "चंद्रकुंड में शिव की पूजा करते हुए प्रदोष काल में भीगते हुए मैंने खुद को आंसुओं से भरे हृदय से शिवलिंग का आलिंगन करते हुए पाया। ये आंसू दुख के नहीं, बल्कि खुशी और कृतज्ञता के थे। मुझे अंदर से बहुत शांति महसूस हो रही है, क्योंकि मेरा परिवार पूरा हो चुका है।

उन्होंने आगे लिखा, "एक परिवार के रूप में हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि राज और समांथा कैसे आगे बढ़ रहे हैं।

किसी रिश्ते में शांति, गरिमा और ईमानदारी तभी आती है जब दो दिल इरादे से एक ही रास्ता चुनते हैं। आज एक परिवार के रूप में हम सभी उनके साथ खड़े हैं और वे भी पूरी खुशी के साथ। जब मैं तिल के तेल के दीये जलाती हूं तो मेरा दिल बस एक ही दुआ करता है कि हर किसी को ऐसा प्यार मिले जो इतना शांत, इतना स्थिर, और इतना सही लगे।

अपनी ननद के पोस्ट पर समांथा ने भी रिएक्ट किया है और हार्ट इमोजी के साथ 'लव यू' लिखा है।

1 दिसंबर को कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज को पोस्ट कर इसे ऑफिशियल किया था। फोटो बहुत प्यारी थी, जिसमें लाल सुर्ख साड़ी में समांथा मिनिमल ज्वेलरी के साथ बहुत प्यारी लगी और राज भी ट्रेडिशनल अटायर में दिखे।

शादी बिना किसी तामझाम के तमिलनाडु में ईशा फाउंडेशन द्वारा स्थापित लिंगा भैरवी मंदिर में हुई। इस मंदिर का संचालन महिलाएं ही करती हैं और मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्थापित मां की प्रतिमा की पूजा भी महिला पुजारी करती है। इस मंदिर को मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें