मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

अशोक कुमार सिंह ने ईएसआईसी के महानिदेशक का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि अशोक कुमार सिंह ने ईएसआईसी के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। वह केरल कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे केरल सरकार के जल संसाधन विभाग में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें जिला और राज्य स्तरीय संगठनों के शासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।मंत्रालय के मुताबिक अशोक कुमार सिंह केंद्र स्तर पर वे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन में कार्यकारी निदेशक, रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली से एम. फिल. की डिग्री हासिल की है। वे आईआईटी, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें