मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक पंकज उधास का निधन हो गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई, 26 फरवरी अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक

पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। यह जानकारी उनके बेटी ने दी

है। उन्होंने मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंकज उधास

के निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है।

फिल्म नाम में 'चिठ्ठी आई

है...'गाना से पंकज उदास चर्चा में आए थे। ''चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने

जैसा बाल..'' गजल गाने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है।

पंकज की बेटी नायब उधास ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि हमें आपको यह बताते

हुए बहुत दुख हो रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है। पिछले दस

दिन से उनका इलाज चल रहा था। पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया

जाएगा।

पंकज उधास ने छह साल की उम्र में संगीत की दुनिया में अपना

करियर शुरू किया था। गायन का संस्कार उन्हें अपने घर से ही मिला था।

उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा और यहीं के होकर रह गये। पंकज उधास

के निधन के बाद गायक शंकर महादेवन और अन्य मशहूर हस्तियों ने भी दुख व्यक्त

किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें