मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

पहले से घात लगाए बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर चाकू से प्रहार कर किया घायल,रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जिले

के सिमराहा थाना क्षेत्र के रेणुगेट से वन विभाग होते हुए सिमराहा जाने

वाली सड़क में बीती रात बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक पर जानलेवा हमला कर उसे

घायल कर दिया।बदमाश पहले से जंगल में घात लगाए हुए था।

बदमाशों

ने पीछे से चाकू से प्रहार कर ट्रैक्टर चालक राजेश यादव को जख्मी कर

दिया।घायल ट्रैक्टर चालक औराही मिल्की गांव के रहने वाले स्व.सुक्कल यादव

का पुत्र है।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के

जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश यादव मौके पर

पहुंचकर घायल राजेश यादव को रात में अररिया सदर अस्पताल में भर्ती

कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को समुचित इलाज के लिए हायर सेंटर

पूर्णिया रेफर कर दिया गया।घायल राजेश यादव को भाजपा नेता दिलीप पटेल और

अखिलेश यादव लेकर पूर्णिया गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना

को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप

पटेल ने बताया कि मिल्की गांव के राजेश यादव ट्रैक्टर को लेकर फारबिसगंज से

सिमराहा की ओर जा रहे थे।इसी क्रम में वन विभाग के जंगल में पहले से घात

लगाए बदमाशों ने चलती ट्रैक्टर के टेलर पर पीछे से चढ़ कर चाकू से प्रहार

कर जख्मी कर दिया।उन्होंने कहा कि गहरे जख्म के निशान है।आपराधिक घटना पर

मुखिया प्रतिनिधि आफताब आलम,डबलू भगत,राजीव यादव,पिंटू गुप्ता,शंकर

भगत,उमेश मंडल,चंदन पटेल आदि ने दुख जताते हुए सिमराहा थानाध्यक्ष से

बदमाशों का शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें