मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

सर्राफा बाजार में चांदी का भाव गिरा, सोने की कीमत में बदलाव नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन

कमजोरी नजर आ रही है। हालांकि सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

लेकिन चांदी के भाव में आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की

गई है। आज देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 71,450 रुपये से लेकर

70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22

कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 65,490 रुपये से लेकर 64,940 रुपये

प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में गिरावट आने के

कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु 87,400 रुपये प्रति

किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में

24 कैरेट सोना आज 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा

है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट

सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में

24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने

की कीमत 65,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के

अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत

पर और 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ

के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के

स्तर पर और 22 कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो

गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा

है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22

कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश

के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में

भी आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की

राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 70,850

रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों

शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

के स्तर पर बिक रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें