मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य सरकार की विकास योजनाओं का संदेश लेकर सिलीगुड़ी में ‘उन्नयन की पाचाली’ झांकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य सरकार की विकास योजनाओं का संदेश लेकर सिलीगुड़ी में ‘उन्नयन की पाचाली’ झांकी

सिलीगुड़ी। राज्य सरकार की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी में ‘उन्नयन की पाचाली’ नामक विशेष झांकी प्रचार अभियान की शुरुआत हुई है।बुधवार को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव उपस्थित रहे। उनके साथ डिप्टी मेयर, नगर निगम के कई पार्षद और अधिकारी भी मौजूद थे।मेयर गौतम देव ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, जैसे स्वास्थ्य साथी, लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, सबुज साथी, खाद्य साथी सहित अनेक योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। ‘उन्नयन की पाचाली’ झांकी सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों के साथ-साथ डाबग्राम-फुलबाड़ी और आसपास के अन्य कई इलाकों में भ्रमण करेगी।मेयर ने आगे कहा कि यह प्रचार अभियान आगामी 15 जनवरी तक जारी रहेगा। इस अवधि के दौरान प्रत्येक वार्ड और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर राज्य सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें