मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनेंगीं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम में शहरी विकास और नगर निकाय मंत्री अग्निमित्रा पॉल जनता की शिकायतें सुनेंगीं। इसके साथ ही वह निगम अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगीं।इस कार्यक्रम के लिए वह रविवार सुबह बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंची। वहां पत्रकारों से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कई मुद्दों पर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उनका आरोप था कि पिछली सरकार ने अवैध घुसपैठ करने वाले रोहिंग्याओं लोगों के दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनाव से पहले किए गए वादे पर काम कर रही है।सड़कों की बदहाल स्थिति पर मंत्री ने कहा कि सरकार क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराएगी और दो परतों वाली सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की और बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या से जूझने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार की जांच होगी और ठेकेदारों का काम गुणवत्ता जांच के बाद ही स्वीकार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सड़कों के साथ-साथ पेयजल, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और निर्माण सामग्री (रेत व स्टोन चिप्स) को सड़क पर रखने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही खाली पड़े भूखंडों की सफाई की जिम्मेदारी भी संबंधित जमीन मालिकों की होगी।कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने आतंकवादी तत्वों को बढ़ावा दिया और आम लोगों को नागरिकता देने के बजाय गलत लोगों को संरक्षण दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि "हमीम" और "अर्पिता" नामक व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें