मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में निर्विघ्न रूप से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा, छात्रों में उत्साह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में निर्विघ्न रूप से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा, छात्रों में उत्साह

सिलीगुड़ी। आज से पूरे राज्य में माध्यमिक (10वीं) परीक्षा की शुरुआत हो गई है। सिलीगुड़ी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में भी सुबह से ही परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से शुरू हुई।हर वर्ष की तरह इस बार भी बोर्ड की दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुबह आठ बजे से ही विभिन्न ट्रैफिक बूथों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे और छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद की।इस दौरान कुछ परीक्षार्थी गलती से दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। परीक्षा के पहले दिन केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों के बाहर बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को नोटिस के रूप में चिपकाया गया है।दार्जिलिंग जिले के माध्यमिक बोर्ड के कन्वीनर सुप्रकाश राय ने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी प्रकार का सहयोग किया जा रहा है। इस वर्ष सिलीगुड़ी में कुल 17,499 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 7,510 छात्र और लगभग दस हजार छात्राएं शामिल है।वहीं, परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अधिकारियों को छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए देखा गया। पुलिस की ओर से परीक्षार्थियों को चॉकलेट और पेन भी वितरित किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें