मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में 483 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में 483 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मालदा जिले के कालियाचक से सिलीगुड़ी लाये जा रहे 483 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसके साथ ही एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोविंद राय (26) के रूप में हुई है। वह माटीगाड़ा के शिमुलतला इलाके का निवासी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात माटीगाड़ा बाजार इलाके में एसओजी और माटीगाड़ा थाने की सादी वर्दी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर एक पैकेट से कुल 483 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपित मालदा के कालियाचक से मादक पदार्थ लाकर सिलीगुड़ी में तस्करी करने की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें