मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

बंजरिया में सिकरहना नदी का कटाव हुआ तेज,मुख्य सड़क नदी में समायी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंजरिया में सिकरहना नदी का कटाव हुआ तेज,मुख्य सड़क नदी में समायी

पूर्वी चंपारण। जिले के बाढग्रस्त बंजरिया प्रखंड स्थित सिकरहना नदी के जलस्तर में गिरावट होने के बाद नदी ने तेज कटाव करना शुरू कर दिया है,लिहाजा बंजरिया प्रखंड के जटवा चौक से जनेरवा होकर सुगौली,रामगढवा व रक्सौल प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क नदी में समा गई।उक्त सड़क के नदी में विलीन होने के बाद इस क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क टुट गया है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कटाव शुरू होने पर इसकी जानकारी विभाग को दी गई थी,ससमय कारवाई नही होने के कारण सड़क नदी में समा गई।वही स्थानीय विधायक डॉ.शमीम अहमद ने कहा कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही कटाव के अंदेशा को लेकर हमने लिखित सूचना दी थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण सड़क नदी में विलीन हो गया।वही बंजरिया प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद ने बताया कटाव की सूचना डीएम को दी गई है।उन्होने संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कटाव रोधी कार्य कर सड़क पर आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया है।उल्लेखनीय है,कि बंजरिया प्रखंड के चैलाहां-फुलवार भाया जटवा,बुढ़वा, कुकुरजरी मार्ग पहले से ही बाढ़ के पानी के कारण बंद है।शुक्रवार को दूसरे जनेरवा मार्ग नदी में समा जाने के कारण बंजरिया के कई पंचायत के साथ सुगौली प्रखंड के बुच्चा, मनसिंघा, नकरदेई सहित कई गांवो का आना जाना बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इन गांवो के लोग फिलहाल लंबी दूरी तय कर सुगौली व नरकटिया होकर जिला मुख्यालय आवागमन करने को हुए विवश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें