मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

जोधपुर में सीकर पुलिस पर कुल्हाड़ी डंडों से हमला : फ्राडेस्टर को नोटिस देने पहुंची थी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जोधपुर में सीकर पुलिस पर कुल्हाड़ी डंडों से हमला : फ्राडेस्टर को नोटिस देने पहुंची थी पुलिस

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित खोखरिया गांव में सीकर पुलिस पर मंगलवार की रात को हमला हुआ। धोखाधड़ी के प्रकरण में जांच एवं नोटिस देने सीकर पुलिस थाने के एएसआई और दो सिपाहियों पर बाप- बेटों ने मिलकर कुल्हाड़ी और डण्डों से सामूहिक हमला किया। एएसआई के सिर पर गंभीर चोट लगी है। दोनों सिपाही भी घायल है। जिनका एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर बाप और तीन बेटों को हत्या प्रयास, राजकार्य में बाधा आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि सीकर के उद्योग नगर थाने के एएसआई रंगलाल मीणा, सिपाही राजेश सहित पांच लोग मंगलवार की रात को जोधपुर खोखरिया गांव में नरपतराम के खिलाफ धोखाधड़ी प्रकरण को लेकर नोटिस देने पहुंचे थे। यहां पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। आरोपी पक्ष और सीकर पुलिस में पहले ही वार्तालाप हो रखा था और आरोपी पक्ष ने उन्हें यहां बुला लिया।इस पर एएसआई रंगलाल निजी गाड़ी कर पार्टी के साथ यहां दो सिपाहियों को लेकर पहुंचे। यहां खोखरियां बसंत विहार में आरोपी नरपतराम माली उसके बेटों राजू, जितेंद्र, महेंद्र आदि ने मिलकर लाठियों, डण्डों एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। साथ आए सिपाहियों राजेश आदि ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला किया गया। एएसआई रंगलाल के सिर पर चोट लगने के साथ गंभीर घाव हुए है, सिपाही राजेश व अन्य सिपाही भी घायल हुआ है। निजी गाड़ी में आए रंगलाल के साथ दो गाड़ी चालक भी थे, मगर वे मौके से चले गए।बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि हत्या प्रयास एवं राजकार्य में बाधा का केस बनाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस खोखरियां पहुंची और नरपतराम और उसके तीनों बेटों एक अन्य विजेश गहलोत को शंातिभंग में गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की गंभीरत को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और नरपतराम पुत्र नैनाराम माली, उसके पुत्र राजू, महेंद्र, जितेंद्र को प्रकरण में अब गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास जारी है। एएसआई रंगलाल मीणा का एमडीएम अस्पताल में उपचार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें