मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

विद्युत क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करने को समझौते पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान और

पीटीसी इंडिया सतत विकास लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ विद्युत

क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान व विकास कार्य करेंगे। इसे लेकर दोनों ने एक

समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

उत्कृष्टता केंद्र के अनुसंधान व

विकास प्रयासों के परिणामों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से

विद्युत क्षेत्र तक प्रसारित किया जाएगा। इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत

एनपीटीआई व पीटीसी इंडिया लिमिटेड उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से

अनुसंधान, विकास और ज्ञान साझा करने के लिए सहभागिता करेंगे।

शनिवार

को उर्जा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस समझौता

ज्ञापन (एमओयू) पर 28 मार्च 2024 को नई दिल्ली स्थित विद्युत मंत्रालय के

कार्यालय में एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और पीटीसी इंडिया

लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीब के मिश्रा की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एचआर)

कोयल सिंघल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के

सचिव श्री पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें